जून की आख़िरी शाम

धूप उतर रही थी भीतर
बाहर उमस भरी छाँव थी 


सब अपनी तरह से
अपनी-अपनी दिशा में
गतिमान थे 


वक़्त कहीं ठहर गया था
वैसे ही जैसे 

पेड़ों की डालियाँ अनासक्त स्थिर सी थीं 


हवा थमी हुई थी 


ऐसे में 

जो दीप जलाते 

तो एक ही बार में जल जाते
हवा के वेग से बाती को अनावश्यक संघर्ष नहीं करना पड़ता 


जैसा कि सामान्यतः होता है 


पर आज हमें बाहर नहीं
मन के भीतर एक दीप जलाना था 


बाहर जो रोज़ जलाते हैं उस दीपक से प्रेरणा ली
और प्रतिकूलताओं की आँधियों के बीच
मन में एक दीप जलाया 


जून ने
जाते हुए
यूँ बाती को सांद्र किया !












5 टिप्पणियाँ:

yashoda Agrawal 1 जुलाई 2019 को 7:17 am बजे  

आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" मंगलवार, जुलाई 02, 2019 को साझा की गई है पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 1 जुलाई 2019 को 9:17 am बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (02-07-2019) को "संस्कृत में शपथ लेने वालों की संख्या बढ़ी है " (चर्चा अंक- 3384) पर भी होगी।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा 2 जुलाई 2019 को 1:59 am बजे  

बेहतरीन सृजन हेतु साधुवाद अनुपमा जी।

Anita 4 जुलाई 2019 को 9:52 am बजे  

वाह ! बाहर और भीतर दोनों को आत्मसात करती हुई भावपूर्ण लेखनी

VIJAY KUMAR VERMA 5 जुलाई 2019 को 5:07 pm बजे  

बेहतरीन सृजन

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ