पीड़ा का अर्थशास्त्र

मृत्युतुल्य कष्टों का
एक अंतहीन सिलसिला है


ज़िन्दगी!
तू बस दुःख-दर्द की
एक अदद शृंखला है


इस शृंखला के बिना
तुम तुम नहीं हो 


और हम भी हम नहीं 


कि
दुःख ही
हमसे हमारी पहचान कराते हैं!


प्रार्थना में बहते आँसू के मूल में
भले अपना दुःख रहा हो 


पर यह दुःख
विस्मृत हो
कब समष्टिगत करुणा में
परिवर्तित हो जाता है
ये साश्चर्य देखते हुए हम अभिभूत हुए बिना रह नहीं पाते हैं
दर्द में ही फिर हम मोद मनाते हैं!


दुःख हमें ज़मीन से जोड़ जाता है
हमें थोड़ा और इंसान बनाता है 


पीड़ा का अपना अर्थशास्त्र है
वह हमें अपने तरीक़े से समृद्ध करती है 


हाँ, ज़िन्दगी!
तू दुखती हुई
जीवन के सबसे ज़्यादा क़रीब रही


ये दर्ज़ करते हुए
समय के मुख पर स्मित मुस्कान थी!
 

3 टिप्पणियाँ:

अनीता सैनी 29 जून 2019 को 10:40 am बजे  

जी नमस्ते,
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (30 -06-2019) को "पीड़ा का अर्थशास्त्र" (चर्चा अंक- 3382) पर भी होगी।

--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
आप भी सादर आमंत्रित है
....
अनीता सैनी

मन की वीणा 30 जून 2019 को 10:16 am बजे  

हाँ, ज़िन्दगी!
तू दुखती हुई
जीवन के सबसे ज़्यादा क़रीब रही।

अनुपम सृजन ।

Onkar 30 जून 2019 को 11:52 am बजे  

बहुत खूब

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ