रिश्तों में अपनापन हो
सदा ही नमी रहे
भावाकाश पर
कभी न चाँद सितारों की कमी रहे
खुलते-खुलते जीवन के तमाम रहस्य
खुलते चले जाएँ
वैसे ही जैसे
तमाम परतें खुलतीं हैं
एक के बाद एक
शनैः शनैः
और कृतकृत्य कर देती हैं!
मन की आँखों को हृदय तल पर गिरती
करुणामयी बूँदों की झलक दिखे
वैसे ही जैसे
नेमतें ज़ाहिर होती हैं
अपने स्पष्ट रूप में स्वतः
अनायास
और चमत्कृत कर देती हैं!
3 टिप्पणियाँ:
खुलते-खुलते जीवन के तमाम रहस्य
खुलते चले जाएँ
वैसे ही जैसे
तमाम परतें खुलतीं हैं
बहुत सुन्दर पक्तियाँ राजीव उपाध्याय
सुंदर प्रार्थना..
ब्लॉग बुलेटिन की दिनांक 21/06/2019 की बुलेटिन, " अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 - ब्लॉग बुलेटिन “ , में आप की पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !
एक टिप्पणी भेजें