विजय दिवस :: डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय

डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय 

इस त्वरित रचना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद पापा!
---------------------------------------------------------------------------

है आज कारगिल दिवस 

भारतीय सैनिकों की
गौरव गाथा का दिन   


हुई थी
भारत के शान की
रक्षा...



वीर सैनिकों के
मान की रक्षा...
सम्मान की रक्षा...


यह है
दुश्मन के पश्त होने का दिन
पाक के नापाक होने की दास्तान 


है सन् निन्यानवे की बात,
मुशर्रफ ने
छुपे रूप में
की थी वारदात.



नवाजशरीफ
शरीफ बन बैठे रहे



अन्दर ही अन्दर
मुशर्रफ कुचक्र रचते रहे


है हमारी भी आन,
पर हम
किसी को छेड़ते नहीं,


पर कोई भूल से भी
छेड़ दे
तो छोड़ते नहीं...


तत्कालीन प्रधानमन्त्री
अटल जी ने
अटल लिए इरादा
की थी सौहार्दयात्रा...



दुष्ट को
यह सब कहां भाता है



उन्हे बार बार
शिकस्त खाने पर भी
नहीं समझ आता है... !!


हमारी सेना और नीतिज्ञों ने
सबकुछ भांप लिया...
और रातो रात वह हुआ
जो सबने देखा और जान लिया...


मरे पाक के हज़ारो सैनिक
घायल हुए हज़ारों,
जो भाग सके भाग लिए
कायर भी हज़ारों... !



थी साजिश पाक की...



सीमित युद्ध ने ही
उनका काम तमाम किया !

भारतीय सेना ने
फिर ऊंचा अपना नाम किया !!


थी उनकी
छिपी अच्छी तैयारी,


फिर भी
हमारे सैन्यबल के आगे
पाकसेना हारी !


है भारत को अपने सैन्यबल पर नाज
रोते रहें मुशर्रफ और नवाज !!


है हमारा भारत महान
वीर सैनिक हैं,
सीमा पर जिसकी शान


कारगिल दिवस पर
हार्दिक अभिनन्दन...
देश के रक्षक
तेरी चरणधुलि का
करते हम चन्दन!


हैं हम और देश सुरक्षित
आज पुनः गर्व से दीपित



है भारत का
भव्य भाल...



क्यों न हो,
यह तो है
"कारगिल विजय" का कमाल


यह तो है कारगिल विजय का कमाल !!


4 टिप्पणियाँ:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 27 जुलाई 2017 को 9:01 am बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (28-07-2017) को "अद्भुत अपना देश" (चर्चा अंक 2680) पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

अशोक सलूजा 27 जुलाई 2017 को 1:16 pm बजे  

कारगिल के शहीदों को ....नमन |

सु-मन (Suman Kapoor) 28 जुलाई 2017 को 9:34 am बजे  

नमन वीरों को ...

Onkar 30 जुलाई 2017 को 11:21 am बजे  

शहीदों को भावभीनी श्रधांजलि

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ