गति ही जीवन है...

सच है,
गति ही जीवन है...


ये और बात है, कि
जीवन में
हर क्षण
टूटता एक कहर रहा है... !


कहीं कोई पल
सदियों के फासले मिटा देता है...


वरना
सुधा की आस में
हर कोई यहाँ
पीता जहर रहा है... !


कितने जीवन
बस झूठी शान में निमग्न हैं...


ये भ्रम पाल बैठे हैं
कि ये दिन यूँ ही रहेंगे
जबकि सब देख रहे हैं
हर जीवन अंततः डूबता पहर रहा है... !!



2 टिप्पणियाँ:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 25 जुलाई 2017 को 8:19 am बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (26-07-2017) को पसारे हाथ जाता वो नहीं सुख-शान्ति पाया है; चर्चामंच 2678 पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

Sudha Devrani 25 जुलाई 2017 को 8:36 am बजे  

बहुत सुन्दर...।

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ