कुछ टुकड़े अन्यान्य पड़ावों से...

पिछली सदी की एक नाव को देखते हुए...
--------------------------------------------------
बीती सदी लहरों पर खूब झूमी होगी
कितने कितने सागर घूमी होगी


आज बस विश्रामरत है...
गति विराम सब चक्रवत है... !!


*** *** ***
दिसंबर की एक बर्फ़ीली शाम
-----------------------------------------
जाने कितना सफ़र शेष है,
अभी कितने मोड़ आने बाक़ी हैं...


वीरान भी है, सर्द भी,
रास्ते की ये तो छोटी सी झांकी है...


*** *** ***
एक झरना आसपास
--------------------------
झरने से झरते जल में, 

बह गए कितने ही पल...
उस शाम ने महसूसा था, 

कुछ दुखों के नहीं होते कोई हल...


फिर भी 

ज़िन्दगी चहकती है...
यादों की कोई ज़मीन 

हर क्षण कहीं दरकती है... !!


*** *** ***
जीवन, यात्रा और हम
-----------------------------
यात्रा में कितने पड़ाव आते हैं...


कभी कभी
बीत जाने के बहुत बाद


कोई  एक  याद...
कोई एक तस्वीर...

मुस्कान टांक जाती है...

कुछ यात्राएं अपने ख़त्म होने के बाद शुरू होती हैं... !!

1 टिप्पणियाँ:

'एकलव्य' 17 जुलाई 2017 को 9:50 pm बजे  

बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति जीवन की ,सुन्दर शब्द रचना
बहुत ख़ूब ! सुन्दर रचना आदरणीय आभार "एकलव्य"

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ