स्नेहिल धूप की, आहट है...

हलकी सी,
स्नेहिल धूप की,
आहट है...


ये जो थामे हुए है धरा को,
तरुवरों का जीवट है... !!


कैसी कैसी विपदाएं झेल जाते हैं पेड़ 


पतझड़, पावस, बसंत, शीत
सब में उनका एक ही गीत-- 


-- "जीवन"!!


उजड़े उजड़े से माहौल में,
जरा सी तरलता है,
थोड़ी सी गरमाहट है...


ये जो थामे हुए है जीवन को,
आशाओं का ही जमघट है... !!


कैसी कैसी आपदाओं से  घिरता है इंसान  


उबार लेते हैं, कितने ही संधान, पाने को, जीवन अमृत
लड़ने का हौसला लिए साथ होता है एक ही मीत-- 


--"मन"!!



4 टिप्पणियाँ:

Amrita Tanmay 4 जुलाई 2017 को 4:40 pm बजे  

निश्चित ही मन ही मीत है ।

'एकलव्य' 4 जुलाई 2017 को 7:57 pm बजे  

उबार लेते हैं, कितने ही संधान, पाने को, जीवन अमृत
लड़ने का हौसला लिए साथ होता है एक ही मीत--
बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ ,कोमल विचार ,हृदय को स्पर्श करती आभार। "एकलव्य "

Anita 5 जुलाई 2017 को 9:39 am बजे  

मन के हारे हार है मन के जीते जीत..

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 5 जुलाई 2017 को 1:19 pm बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल गुरूवार (06-07-2017) को "सिमटकर जी रही दुनिया" (चर्चा अंक-2657) पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ