११ वाँ जन्मदिवस मुबारक, कविता कोश !!

पहले कदम पर
आप नहीं थाह सकते
उस कदम के मायने... 


चलना लड़खड़ाते हुए ही शुरू होता है! 



कभी कभी
वही लड़खड़ाता हुआ क्षण
एक दिन ऐतिहासिक हो जाता है...


महत्त्व की उन ऊचाईयों पर आसीन...


कि...
जिसकी कभी
कल्पना न की गयी होगी... !!



अब ५ जुलाई की तारीख कुछ ऐसी ही तो है.


कविता कोश की नींव रखते हुए
कहाँ आपने
उन दिनों सोचा होगा...



कि
एक दिन
एक सहज सरल सा यह कदम 



कितनों के लिए
प्रेरणा, संबल और विश्वास होगा !!



आज कहती है चेतना-
देखना...

आने वाले युग में कविता कोश का
स्वयंसेवा के क्षेत्र में 

अपने ढंग का 

अनूठा एक इतिहास होगा !!!


एक बढ़ाता है कदम
लोग साथ होते जाते हैं... 


पावन किसी ध्येय की खातिर 

कितने ही नींव के पत्थर 

मिट जाते हैं... 


कि...
ईमारत बुलंद रहे 


जीवन 

तमाम विडम्बनाओं के बावजूद 

मकरंद रहे...


शुभ अंक है ग्यारह...
शुभता का पावन संकल्प आज और दृढ़ हो 


यह पावन भावना हमारी साझा क्षमताओं की रीढ़ हो !!


*** *** ***
स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को, कविताकोश को, कविता कोश के संस्थापक को ढ़ेरों बधाई एवं शुभकामनाएं... !!
*** *** ***








4 टिप्पणियाँ:

vandana gupta 5 जुलाई 2017 को 12:56 pm बजे  

ललित कुमार जी के श्रम और लगन को सादर नमन और बहुत बहुत बधाई

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 5 जुलाई 2017 को 1:22 pm बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल गुरूवार (06-07-2017) को "सिमटकर जी रही दुनिया" (चर्चा अंक-2657) पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

'एकलव्य' 5 जुलाई 2017 को 6:57 pm बजे  

बहुत ही सुन्दर ! विचारों को शब्दों में पिरोया है ,आभार। "एकलव्य"

कविता रावत 6 जुलाई 2017 को 8:21 am बजे  

अनुपम प्रस्तुति
हार्दिक शुभकामनाएं हमारी भी!

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ