दूध और दही की नदियाँ,
बहाने का नारा ----
बाद में देना!
कम से कम प्यासों को,
शुद्ध पानी तो पिलाओ!
सर्वं कर्तुं समर्थः -
सर्वकारः (सरकार) पद से
बना है।
फिर
सरकार (सर्वकारः) के होने पर भी -----
गरीब मजदूर,
बेहाल किसान क्यों ???
कर रहे आत्म-हनन।
क्या बहु बेटियां,
यूं ही सतायी जायेंगी?
कभी अफसरशाही,
कभी जनप्रतिनिधि की
तानाशाही --
चलती ही रहेगी?
आखिर अब हम कब बदलेंगे?
भ्रष्टाचार का बढ़ना,
दयालुता का-
इस तरह मरना --
ओह!
होता मन मे प्रश्न -
क्या अब भी नहीं होगा --
इन कुप्रवृत्तियों का अन्त ।
स्वार्थपरता का,
जन जन मे बढ़ना,
है विकट संत्रास
हो रहा निरन्तर
तप-त्याग का ह्रास ।
क्या अब भी
सर्वत्र
ऐसा ही रहेगा?
तबाही-अराजकता और हाहाकार?
तबाही-अराजकता और हाहाकार???!!!
[[ जनवरी ९९ ]]


1 टिप्पणियाँ:
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (25-07-2017) को वहीं विद्वान शंका में, हमेशा मार खाते हैं; चर्चामंच 2677 पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक
एक टिप्पणी भेजें