प्रकृति-प्रकोप / डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय


कभी सुनामी लहर,
कभी प्रचण्ड भूकंप की कहर...


कर देते है,
मानव की ज़िन्दगी तबाह
परिवार के परिवार बिखर जाते हैं
बच्चे अनाथ,
स्त्रियां बेवा
पुरूष भी विधुर-
बेहाल हो जाते हैं।


सरकारें,
स्वयंसेवी संस्थाएं,
ऐसी विपदा में हैं करती देखभाल
पर प्रकृति प्रकुपित हो
हमें भी सिखाती है--


"रहो दायरे में,
स्वभाव मत छोड़ो ।
केवल स्वार्थपूर्ति के लिए
मुझे मत छोड़ो ।"


पर यह हम
कहां समझ पाते हैं!
पुनः पुनः
सब भूल
स्वार्थपरता में ही
लिपटते चले जाते हैं।


थी हमारी स्वाभाविकता,
परदुःख कातरता ।


पर अब हम परदुख देख
दुखी नहीं होते ।
होते भी हैं तो,
होती मात्र औपचारिकता ।


आज
भावनात्मक रूप से
क्यों निष्क्रिय हो गये हैं हम?



गम्भीरता से सोंचे --




यह हमारे लिए अच्छा नही है



कि
मानव होकर भी,
मानवता से दूर हो गए हैं हम ।


है यह
खतरे की घंटी ।
हम बेचारा बन जायेंगे ।


बचे खुचों के जीवन मे
रह जायेगा केवल गम ।


अन्ततः
मानवता मिट जाएगी ।
समय रहते,
अगर हम नहीं चेते ---


तो प्रकृति भी
हमें क्योंकर बचायेगी?!!


2 टिप्पणियाँ:

Onkar 22 जुलाई 2017 को 6:28 am बजे  

सुन्दर रचना

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 22 जुलाई 2017 को 8:45 am बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (23-07-2017) को "शंखनाद करो कृष्ण" (चर्चा अंक 2675) पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ