बूँदें, बारिश, कविता और आकाश !

बूँद
ज्यूँ गिरी आँख से
कागज़ पर 


कागज़ ने शोख लिया उसे.


वही बूँद
शब्दों में ढल गयी
किसी खोयी हुई कविता से
जा मिल गयी 



उस बूँद ने शब्दों में ढलने से पूर्व
किसी कविता से जा मिलने से पूर्व 



खिड़की के काँच पर पड़ी बूंदों को
एकटक देखा था.



शायद उन बारिश की बूंदों की नमी को आत्मसात किया हो 


तभी तो कविता में
आकाश सी संवेदनाएं खिल पायीं.



आसमान ज्यूँ भेद नहीं करता
अपनी धरा पर सहर्ष बरस  जाता है
वैसे ही तो कविता
सबकी हो जाती है
सबपर नेह बन बरस जाती है...



ये और बात है
हम हर बार नहीं भींगते 



कि हम कई बार छाता ताने रहते हैं...
बरस रही बूंदों से, जान बूझ कर, अनजाने रहते हैं... !!

7 टिप्पणियाँ:

Anupama Tripathi 3 जुलाई 2017 को 6:56 am बजे  

मन जुड़े तो शब्द शब्द अपने ही भावों सा लगता है !!

vandana gupta 3 जुलाई 2017 को 8:12 am बजे  

सुन्दर भाव

Anita 3 जुलाई 2017 को 10:31 am बजे  

कविता में आकाश सी संवेदना हो और धरती सी सोंधी महक तो कविता भिगो भी देती है और महका भी देती है कई दिलों को..

संगीता स्वरुप ( गीत ) 3 जुलाई 2017 को 12:11 pm बजे  

आँख से टपकी बून्द और आकाश से टपकी बून्द कितना कुछ कह जाती है

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 3 जुलाई 2017 को 3:20 pm बजे  

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (04-07-2017) को रविकर वो बरसात सी, लगी दिखाने दम्भ; चर्चामंच 2655 पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

चला बिहारी ब्लॉगर बनने 3 जुलाई 2017 को 5:38 pm बजे  

कविता के प्रसव की कथा ह्रदय को स्पर्श करती हुई!!

Maheshwari kaneri 3 जुलाई 2017 को 6:39 pm बजे  

बहुत सुन्दर भाव

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ