अपने हिस्से का आकाश !










खिड़की
बारिशों को एकटक देखती है...


बादल उसकी आंखों में
कई रंग भरते हैं...


बूंदें
जो उसके हृदय से आकर
लग जाती हैं...
देर तक चमचमाती हैं... !


इस तरह
खिड़की, बादल, बारिश, बूंदें
देखते हुए हम


अपनी दुनिया की विषमताओं से
कुछ देर के लिए
अवकाश पा लेते हैं...

यूं
अपने हिस्से का
आकाश पा लेते हैं... !!


2 टिप्पणियाँ:

Anita 4 जुलाई 2017 को 10:36 am बजे  

सुंदर भाव...वैसे आकाश तो सारा का सारा अपना है..अगर कोई चाहे तो..

vandana gupta 4 जुलाई 2017 को 1:18 pm बजे  

वाह

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ