वाक्य में विराम सा
विस्मृत किसी नाम सा
गढ़ता नयी कहानी कोई
समय चलायमान रहा!
कब कितने पड़ाव छूटे
कुछ हुए पूरे कुछ सपने टूटे
सारे जोड़ घटाव के बीच
समय ही बलवान रहा!
कितना प्रभु के हैं समीप
कितनी आस्था से जला दीप
आडम्बर के खेल सभी
समय सब पहचान रहा!
बीतते हैं प्रतिपल हम
लिखते हुए हैं आँखें नम
इन आत्मीय उद्गारों में
समय अंतर्ध्यान रहा!
क्या हार क्या जीत
सभी भुलावे के हैं गीत
इनकी कब परवाह उसे
समय गतिमान रहा!
वाक्य में विराम सा
विस्मृत किसी नाम सा
गढ़ता नयी कहानी कोई
समय चलायमान रहा!
समय!
प्रस्तुतकर्ता
अनुपमा पाठक
at
18 दिसंबर 2010

27 टिप्पणियाँ:
बिलकुल समय से बड़ा कोई नहीं है.हम तो थक कर फिर भी विश्राम कर लेते हैं पर समय कभी नहीं रुकता और न हीं कभी थकता है.
सादर
bahut sundar............
सा समय रुकता है ना हम ,, बस हम दोनों एक दूसरे के साथ नहीं चलते
हमेशा कि तरह बहुत सुन्दर कविता
समय चेतना के पास अपनी सार्थकता का उपाय है। उपस्थित समय का कौन बुद्धिमान अपनी समृद्धि के लिए प्रयोग नहीं करता।
क्या हार क्या जीत
सभी भुलावे के हैं गीत
इनकी कब परवाह उसे
समय गतिमान रहा!
समय वास्तव में बलवान है..बहुत सटीक और प्रवाहमयी प्रस्तुति.
वक्त को कौन जीत पाया है....सुन्दर अभिव्यक्ति.
वाक्य में विराम सा
विस्मृत किसी नाम सा
गढ़ता नयी कहानी कोई
समय चलायमान रहा!
--
समय को लेकर सुन्दर काव्य स्रजन!
क्या हार क्या जीत
सभी भुलावे के हैं गीत
इनकी कब परवाह उसे
समय गतिमान रहा!
बहुत ही सुंदर प्रस्तुति...... सच समय पर किसी का भी बस नहीं....
सृजन_ शिखर पर आपका स्वागत है
कितना प्रभु के हैं समीप
कितनी आस्था से जला दीप
आडम्बर के खेल सभी
समय सब पहचान रहा! .........अनु जी ...समय पर आप के कविता के जितने शब्द ही सब को देख रहा है वो प्रतीत सा ...पर चलता हुआ भी ये सब आपने अन्दर समेटता हुआ है ....""""रेंठ फरे ...चर्ख्यो फरे ...पण फरवा में फेर ....एक तो बाग हरियो करे न दूजो छुता रो ढेर"""ये एक कहावत है की रेठ (कुएसे पानी निकलने वली क्रिया )और चर्ख्या (जो गन्ने का रस निकलता है )दोनो घूमतें है पर एक खेत को हरा करता है और एक कचरे का ढेर सो आप की कविता की लाइन पर मुझे ये याद आगयी ये है आडम्बर की पहचान है ....करतें सब है ...उसमें सर्थ्रतकता कितनी है....सुन्दर कविता समय की ...धन्यवाद !!!!!!!!!!!!!!
बहुत ही सुंदर प्रस्तुति..
समय के आगे नतमस्तक हैं हम सब -
कठपुतली सा नचाता हैं हमें -
नाचते हैं हम सब-
बहुत सुंदर रचना-
समय को सही शब्दों में ढाला है ..खूबसूरत रचना ...वाकयी समय बलवान है .
वाक्य में विराम सा , विस्म्रित किसी नाम सा।
सुन्दर अभिव्यक्ति, बधाई।
bahut hi achi aviwyakti
कब कितने पड़ाव छूटे
कुछ हुए पूरे कुछ सपने टूटे
सारे जोड़ घटाव के बीच
समय ही बलवान रहा!
...sach mein samay se balwan koi nahi!
.. jaane kya se kya aur kahan se kahan pahunch jaata hai insaan
..bahut sundar prasuti...
bahut achha laga aapke blog par aana.....
aap mere blog par aayeen iske liye dhanyavaad..
समय बड़ा बलवान है ... सब खेल ये हो खेलता है और खिलवाता है ..
समय तो हमेशा चलायमान है बस उसमे से हम खुशियों के क्षण कैसे चुरा ले बुद्धिमानी इसमें है . वैसे समय से बलवान तो कुछ भी नहीं होता . सुन्दर रचना .
क्या हार क्या जीत
सभी भुलावे के हैं गीत
इनकी कब परवाह उसे
समय गतिमान रहा!
सृष्टि में सबसे बलवान तो समय ही है, उसके आगे सब नतमस्तक हैं।
सुंदर , प्रेरणाप्रद गीत के लिए साधुवाद।...शुभकामनाएं।
bhut hi sundar....
bahut hi khoob...
mere blog par bhi sawagat hai...
Lyrics Mantra
समय की सार्थकता को दर्शाती एक सुंदर कविता !
बहुत सार्थक अभिव्यक्ति!
'समय' के महत्व और विशेषताओं का शानदार चित्रण किया है|
"कितना प्रभु के हैं समीप
कितनी आस्था से जला दीप
आडम्बर के खेल सभी
समय सब पहचान रहा!"// बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ दीदी जी|
बचपन में कभी समय के बारे में पढ़ा था| समय निरंतर चलता रहता है और किसी में भी इसे रोक पाने की शक्ति नहीं है| हर किसी को इसका महत्व ध्यान में रखते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए|
आपकी यह सशक्त और सुन्दर रचना
आज के चर्चा मंच पर सुशोभित की गई है!
http://charchamanch.uchcharan.com/2010/12/375.html
सुन्दर शब्दों की बेहतरीन शैली ।
भावाव्यक्ति का अनूठा अन्दाज ।
बेहतरीन एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति ।
समय कब किसके लिये रुका है…………एक बेहद उम्दा रचना बहुत पसन्द आयी।
कितना प्रभु के हैं समीप
आस्था से जला दीप . अच्छी पोस्ट , शुभकामनाएं । पढ़िए "खबरों की दुनियाँ"
एक टिप्पणी भेजें