अनवरत चलता है
भावों का बहना
जी लिए जाते हैं
अनेकानेक शब्द
अक्षरों के मेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती!
आते जाते रहते हैं
कई विम्ब
कुछ ठहर कर
ठोस हो जाते हैं
जीवन के खेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती!
छन छन कर
आज भी आती है चांदनी
देने को कुछ
बेहद सजीव पल
इस रेलमपेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती!
निश्चित
ज्योत जलेगी
हृदय की बाती
आकंठ है डूबी
भावों के तेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती!
कविता कभी ख़त्म नहीं होती...!
प्रस्तुतकर्ता
अनुपमा पाठक
at
13 दिसंबर 2010

29 टिप्पणियाँ:
kawita isliye kabhi khatm nahi hoti kyunki, hamari soch kabhi khatm nahi hoti....
sachmuch kavita khatm nahi hoti.. sundar rachna..
काव्य केवल एक वृत्तांत नहीं बल्कि एक नैरंतर्य हासिल करता है। अच्छी रचना।
छन छन कर
आज भी आती है चांदनी
देने को कुछ
बेहद सजीव पल
इस रेलमपेल में ...............अनु जी ..समय के चक्र में टूटना ..जुड़ना ...बिखरना ...फिर से जुड़ना ....ये संब प्रकृति के नियम है उसी का किविता अनुसरण करती है और शब्दों के रूपमें उतर आती है ....और वो खत्म नहीं होती!!!!!!!!!!!!!!..सुन्दर रचना
ह्रिदय की बाती आकंठ है भावों के तेल में
इसलिये कविता शायद ख़त्म नहीं होती।
सुन्दर अभिव्यक्ति। बधाई।
सुन्दर भावों से सृजित रचना, कविता जारी रहे.....
साधुवाद.
सच कविता कभी खत्म नहीं होती ,,, ना ही कविता कभी मरती है ,,नए बिम्ब,नए शब्द,नए एहसासों के बीच कविता जिंदा रहती हैं
छन छन कर
आज भी आती है चांदनी
देने को कुछ
बेहद सजीव पल ...and v float wd it.for me poetry bcomes strong by simple words and deep meaning...it looks here...awsm..great work
God bless u...
आते जाते रहते हैं
कई विम्ब
कुछ ठहर कर
ठोस हो जाते हैं
जीवन के खेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती!
ho bhi nahin sakti... chhan chhan kar aate hain khwaab, umra se bekhabar, dard se alag ...
कविता कभी ख़त्म हो भी नहीं सकती.कण कण में कविता है बस उसे महसूस करने की बात है,जिसे जब जहाँ जिस रूप में जो महसूस होता है वो उसे अपने तरीके से शब्दों में ढाल देता है.
बहुत ही बेहतरीन लिखा आपने.
सादर
बहुत ही बेहतरीन लिखा आपने.
जब तक उर में भावों का स्नेह है तब तक कविता रूपी ज्योति अखंड जलती रहेगी भले ही शब्द चूक जाएँ पर कविता तब भी रहेगी ! आमीन!
nice poem,
lovely blog.
बहुत खूब।
..जब तक जीवन है, कविता है।
अनुपमा जी , सुंदर एहसास के साथ सुंदर कविता. ...
आपकी इस सुन्दर रचना की चर्चा
बुधवार के चर्चामंच पर भी लगाई है!
bahut achcha likhi hain aap.
अनुपमा जी,
जीवन के सन्दर्भों से जूझती कविता कभी ख़त्म नहीं होती क्योंकि आप के ही शब्दों में-
`आते जाते रहते हैं
कई विम्ब
कुछ ठहर कर
ठोस हो जाते हैं
जीवन के खेल में
इसलिए
शायद
कविता कभी
ख़त्म नहीं होती! `
बहुत ही भावपूर्ण रचना !
-ज्ञानचंद मर्मज्ञ
'kavita' par kavita...
kavita kabhi khatm nahi hoti..
sunder bhavon ki rachna..
बहुत खूबसूरत कविता ..सुन्दर भाव .....बधाई.
'सप्तरंगी प्रेम' के लिए आपकी प्रेम आधारित रचनाओं का स्वागत है.
hindi.literature@yahoo.com पर मेल कर सकती हैं.
बहुत सही कहा आपने....बहुत बहुत सही .....
प्रभावशाली सुन्दर भावाभिव्यक्ति !!!!
आप सबों का आभार!
यह रचना पढ़ कर थोड़ी तसल्ली हुई ....शायद कुछ लिख पाऊं ....
आभार
मन को मोह लिया कविता ने //
आपसे सहमत हूँ। बेहतरीन रचना। बधाई।
जब तक जीवन है, संवेदनशील मन है, कविता कभी नहीं मर सकती।
कविता कभी खतम नहीं होती.
अनुपमा जी ,
वाह!
"विस्तार कितना है
जीवन का
सब सत्य
भांप आये...
मेरे सपने!"
सपनों की आँखों से आपने पूरे जीवन का सार दिखा दिया !
साभार,
-ज्ञानचंद मर्मज्ञ
जी हाँ कविता का तात्पर्य यह सृष्टि यह संसार है जो कभी ख़त्म नहीं होगा जो सतत चलता ही रहेगा.कवी तो वह परमात्मा है जो कविता (सृष्टि ) संचालित करता रहता है.दार्शनिकता को बहुत सहज भाव से समझा दिया है आपने.
एक टिप्पणी भेजें