मेरे चारो ओर अँधेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
क्यूँ तेरी आँखें नम है
अरे! लोग औरों को-
उजाला इस लिए नहीं दे सकते
क्यूंकि..
उन्हें खुद घेरे हुए तम है!
उम्मीदों से
दुःख ही होगा हासिल-
जहां औरों को मुरझाता देख
खिल जाएँ लोग..
ऐसी राह में हम है!
मिल बाँट कर सहजता से
सहेज लिया जाये जीवन को-
पर ये क्या? यहाँ तो
सब अलग थलग है..
जुदा जुदा सबका ग़म है!
इसलिए अपने सिद्धांतों पर
बिना हारे चल-
विडम्बनाओं से
लड़ना ही..
जीवन में संतोष परम है!
निराशा के भंवर में
डूबना क्या-
यहाँ ऐसे ही
चलता है व्यापार..
विश्वास मात्र भरम है!
शांत है हृदय,
अब यह स्वीकार-
ऐसे ही हैं जगत के फेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
सांत्वना के स्वर!
प्रस्तुतकर्ता
अनुपमा पाठक
at
11 दिसंबर 2010

26 टिप्पणियाँ:
बस ऐसे ही खुद को सांत्वना दी जा सकती है.
"..निराशा के भंवर में
डूबना क्या-
यहाँ ऐसे ही
चलता है व्यापार..
विश्वास मात्र भरम है!..."
कविता सार्थक तरीके से अपनी बात कहती है.
सादर
बहुत सुन्दर कविता ! शब्द संयोजन कमाल का है !
बहुत गहन अभिव्यक्ति, शुभकामनाएं.
शांत है हृदय,
अब यह स्वीकार-
ऐसे ही हैं जगत के फेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
बहुत खूब !
मिल बाँट कर सहजता से
सहेज लिया जाये जीवन को-
पर ये क्या? यहाँ तो
सब अलग थलग है..
जुदा जुदा सबका ग़म है!
bahoot Sundar! marmik kavita..
इसलिए अपने सिद्धांतों पर
बिना हारे चल-
विडम्बनाओं से
लड़ना ही..
जीवन में संतोष परम है!
सही कहा अनुपमा जी.
अपने सिद्धांतों पर अडिग रहन होगा
सच में सहजता और अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहना होगा ,,,
पर ये क्या? यहाँ तो
सब अलग थलग है..
जुदा जुदा सबका ग़म है!mohtrama anupama ji bahut sakun mila apki kavita padh kar.jo bhi ho zindagi chane ka naam hai .shukriya
बहुत ही खूबसूरती से जीवन के कटू सत्यो को व्यक्त किया है आपने कविता मेँ। बहुत ही शानदार रचना के लिए आभार जी।
shabdo ko bahut hi sundarta se sajaya hai aapne..............ati sundar
उम्मीद से ही जिन्दा जिंदगी है.....सुन्दर लेखनी को साधुवाद
शांत है हृदय,
अब यह स्वीकार-
ऐसे ही हैं जगत के फेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
सुन्दर भाव प्रवण अभिव्यक्ति , आ
विश्वास मात्र भ्रम हे ....जब एह स्वीकार कर लिया मन शांत हो गया ...बहुत खूब अनुपमा ...
फिर से एक अच्छी कविता.. मन को छूती हुई..
bahut hi sundar bhavabhivyakti .
निराशा के भंवर में
डूबना क्या-
यहाँ ऐसे ही
चलता है व्यापार..
विश्वास मात्र भरम है!
सच कहा है आपने।
शांत है हृदय,
अब यह स्वीकार-
ऐसे ही हैं जगत के फेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
बहुत प्रभावी भावाभिव्यक्ति.....खूब
निराशा के भंवर में
डूबना क्या-
यहाँ ऐसे ही
चलता है व्यापार..
विश्वास मात्र भरम है!
बहुत सुन्दर और सटीक बात
क्यूंकि..उन्हें खुद घेरे हुए तम है!
विडम्बनाओं से लड़ना ही.. जीवन में संतोष परम है!
वाह वाह अनुपमा जी, बहुत ही सुंदर प्रस्तुति| बधाई स्वीकार करें|
ऐसे ही हैं जगत के फेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
--
बेहतरीन रचना!
--
आपके ब्लॉग का शीर्षक हिन्दी में देखकर मन प्रसन्न हो गया!
बेहतरीन कविता, साधुवाद
marmik rachna.....sabdo ka prayog....shandaaar!!!
aapki ye kavita badhai ki patra hai:)
मेरे चारो ओर अँधेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
बहुत ख़ूब....
आपकी ये सार्थक रचना पढ़कर बहुत अच्छा लगा। इसके लिए आपको आभार। मेरे ब्लॉग पर आने के लिए भी आपका धन्यवाद।
मेरे चारो ओर अँधेरे
हर पल कटु सत्य है घेरे!
स्वयं को ही दे रहे हैं सांत्वना
ये मन प्राण मेरे!
अतिसुन्दर भावाव्यक्ति , बधाई!
निराशा के भंवर में
डूबना क्या-
यहाँ ऐसे ही
चलता है व्यापार..
विश्वास मात्र भरम है!
उत्तम रचना. सांत्वना के स्वर...
बेहद अच्छी पंक्तियाँ हैं।
एक टिप्पणी भेजें