मिलते हैं धरती और गगन जहाँ
वह क्षितिज ये नहीं
प्रेम पल्लवित होता है प्रतिपल जहाँ
वह चमन ये नहीं
स्वार्थ के कांटे उग आये हैं यहाँ वहाँ
खो गयी अस्मिता कहीं
आज किसी को किसी से प्रेम नहीं!!!
मनुष्यता की सुगंध बिखरी हो जहाँ
वहाँ होते नित उत्पात नहीं
प्रेम बाँध लेता है पल में ही सबको
यहाँ कहीं कोई पक्षपात नहीं
झुक गयी है कमर हौसलों की यहाँ
खो गयी कविता कहीं
आज किसी को किसी से प्रेम नहीं!!!
मिलते मिलते मिल जायेगी मंजिल यहाँ
संभावनाओं की कोई सीमा नहीं
प्रेम अंकुरित होगा स्वाभाविक रूप से
नफ़रत ने कभी मैदान जीता नहीं
खोजते रहने से मिल जायेगी भीतर ही
खो गयी इंसानियत कहीं
मिले वह मिल जाएगा प्रेम यहीं!!!
मिल जाएगा प्रेम यहीं...!
प्रस्तुतकर्ता
अनुपमा पाठक
at
24 दिसंबर 2010

35 टिप्पणियाँ:
"....मनुष्यता की सुगंध बिखरी हो जहाँ
वहाँ होते नित उत्पात नहीं
प्रेम बाँध लेता है पल में ही सबको
यहाँ कहीं कोई पक्षपात नहीं ....."
बेहतरीन कविता!
सादर
प्रेम अंकुरित होगा स्वाभाविक रूप से
नफ़रत ने कभी मैदान जीता नहीं
खोजते रहने से मिल जायेगी भीतर ही
खो गयी इंसानियत कहीं ...........आप की कविता में आज के मानव जीवन का सही रूप को परिभाषित करती पक्तियां इस इन्सान रूपी मन में कई रावन की आदतें और कुटिलता ...महाभारत के .दुर्योधन की दुष्टता...द्रत्रास्त्र जेसी नज़र अदि का इस समय बोलबला है ....पर इंसान इंसान नहीं रहना चाहता और न इंसानियत को ही कायम रखना चाहता ..........सो अब ये प्रकृति भी कही उसी समय के इंतजार में ...धन्यवाद
Merry Christmas
hope this christmas will bring happiness for you and your family.
Lyrics Mantra
स्वार्थ के कांटे उग आये हैं यहाँ वहाँ
खो गयी अस्मिता कहीं
सच्चाई को वयां करती हुई रचना , बधाई
Merry Christmas
प्रेम अंकुरित होगा स्वाभाविक रूप से
नफ़रत ने कभी मैदान जीता नहीं
इस कविता के माध्यम से एक शाश्वत सत्य को उद्घाटित किया है आपने।
नफरत की जीत कभी नहीं होती, अंततः प्रेम की ही जीत होती है।
बहुत सुन्दर संदेश देती रचना……………शानदार्।
प्रेम पल्लवित होता रहे ...
सुंदर रचना
... bahut sundar !!!
बहुत सुन्दर,
नफरत भी ज्यादा देर अपना राज ना चला सकेगी ,, इंसानियत और प्रेम का फिर जन्म होगा ,, निश्छल प्रेम का
बहुत अच्छी कविता।
प्रेम की अन्तः सलिला तो शाश्वत है ,मगर मनुष्य की दुनियादारी में वह अदृश्य सी हो गयी मगर अस्तित्व में आज भी है -सुन्दर अभिव्यक्ति!
संवेदनशीलता की अधोगति , वैमनस्यता का कुटिल प्रभाव जन मानष में कुंडली मारे बैठा है . उम्मीद है की जीत प्यार की ही होगी हमेशा की तरह .सुन्दर रचना .
प्रेम अंकुरित होगा स्वाभाविक रूप से
नफ़रत ने कभी मैदान जीता नहीं
खोजते रहने से मिल जायेगी भीतर ही
खो गयी इंसानियत कहीं
मिले वह मिल जाएगा प्रेम यहीं!!
हर रचना बहुत भावप्रवण होती है ..सुन्दर
भावनाप्रधान सुंदर रचना -
शुभकामनाएं
bahut achchi lagi.
आज के कठिन और कठोर समय के बारे में मन को छू लेने वाले कोमल भावों की सार्थक अभिव्यक्ति. सुंदर प्रस्तुति .आभार .
झुक गयी है कमर हौसलों की यहाँ
खो गयी कविता कहीं
आज किसी को किसी से प्रेम नहीं!!!
हौसलों की कमर झुकने वाला प्रयोग बहुत प्यारा लगा .
बधाई आपको इस सुन्दर लेखन की
अंततः जीत प्रेम की ही होगी !
बहुत ही खुबसुरत रचना.....
खोजते रहने से मिल जायेगी भीतर ही
खो गयी इंसानियत कहीं
मिले वह मिल जाएगा प्रेम यहीं!!!
कोशिश करने वाले को अवश्य ही इंसानियत और प्रेम मिलेगा..बहुत सुन्दर प्रस्तुति.
क्रिसमस की शांति उल्लास और मेलप्रेम के
आशीषमय उजास से
आलोकित हो जीवन की हर दिशा
क्रिसमस के आनंद से सुवासित हो
जीवन का हर पथ.
आपको सपरिवार क्रिसमस की ढेरों शुभ कामनाएं
सादर
डोरोथी
Bahut Sundar.
बहुत सुंदर रचना जी, धन्यवाद.
कभी जर्मनी की तरफ़ आये तो जरुर बताये,हम सब को खुशी होगी
yahee prem sachchidanand hai
yahee prem amrit hai;
jismein milta naheen
manuj wah jeevit hokar mrit hai .(premanjali se)
बहुत ही सुन्दर शब्द रचना ।
अनुपमा जी,
आपकी संवेदना को नमन !
`मिलते मिलते मिल जायेगी मंजिल यहाँ
संभावनाओं की कोई सीमा नहीं
प्रेम अंकुरित होगा स्वाभाविक रूप से
नफ़रत ने कभी मैदान जीता नहीं
खोजते रहने से मिल जायेगी भीतर ही
खो गयी इंसानियत कहीं
मिले वह मिल जाएगा प्रेम यहीं!!!`
सार्थक सोच से लबालब भरी रचना के लिए बधाई !
-ज्ञानचंद मर्मज्ञ
सशक्त रचना!बधाई.नव वर्ष की शुभकामनाएँ.
वह चमन ये नहीं
स्वार्थ के कांटे उग आये हैं यहाँ वहाँ
खो गयी अस्मिता कहीं
आज किसी को किसी से प्रेम नहीं!
.
बहुत सही कह है आप ने
आपकी कविता ने मन के संवेदनशील तारों को झंकृत कर दिया है।
नववर्ष-2011 की अशेष शुभकामनाओं के साथ। सादर।
बहुत सुन्दर, सार्थक एवं भावपूर्ण रचना ! नये वर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनायें !
manushyta aur prem ko jagane wali sundar kriti .
अरे !
प्रोफाइल में कुछ लिखा ही नहीं ....??
:-(
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
har shakhsh andhee daud mein lagaa huaa
mere man kee baat aur peedaa hai
bahut racnaatmak
एक टिप्पणी भेजें