कहते हुए
सुनते हुए
वक़्त हो चला है
सपने बुनते हुए
अब चलने की बारी है
गति और विश्वास साथ हों
फिर निश्चित ही
जीत हमारी है!
हँसते हुए
रोते हुए
वक़्त हो चला है
साँसे खोते हुए
अब संभलने की बारी है
बीतती हुई जिंदगी में
दो पल जी लेने की
आस्था हमारी है!
सोते हुए
जागते हुए
वक़्त हो चला है
बेवजह भागते हुए
अब समझने की बारी है
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
वक़्त हो चला है...!
प्रस्तुतकर्ता
अनुपमा पाठक
at
27 दिसंबर 2010

35 टिप्पणियाँ:
आशा और नव चेतना का संचार करती कविता अच्छी है..
vishvash ki nayee kirno se saji rachna..
bhavabhivyakti bahut sundar.
ek sunder kavita hai ye......
निश्चित रूप से ये समय है बीती बातें भूलकर एक नयी राह पर चलने का.
बहुत ही अच्छी कविता.
सादर
very nice..
Please Visit My Blog..
Lyrics
Mantra
बहुत ही अच्छा सकारत्मक समय का सन्देश ...एक साधारण इन्सान की जीवन जीने की कला का ......शुभकामनाएं अनु जी !!!!!!!!!!
अनुपमा जी,
आपकी कविता आशा और विश्वास को अनुप्राणित करती हुए नई चेतना का उदघोष है !
-ज्ञानचंद मर्मज्ञ
बहुत ही प्रेरणात्मक अभिव्यक्ति है!
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
बहुत सुंदर कविता-
अंधी दौड़ में शामिल होना-
निश्चित भूल हमारी है .
... bhaavpoorn rachanaa !!!
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
par fir bhi iss bhul ko ham karenge...kyunki ...ka koi jabab nahi...:)
bahut khubsurat rachna
nav varsh ki agrim subhkamnayen....
अब समझने की बारी है
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
अनुपमा जी बहुत ही विचारणीय और सुंदर कविता................
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
विश्वास और आस्था से परिपूर्ण एक प्रेरक प्रस्तुति..बहुत सुन्दर
शानदार प्रस्तुति //
नए साल की बधाई
चर्चा मंच के साप्ताहिक काव्य मंच पर आपकी रचना कल मंगलवार 28 -12 -2010
को ली गयी है ..नीचे दिए लिंक पर कृपया अपनी प्रतिक्रिया दे कर अपने सुझावों से अवगत कराएँ ...शुक्रिया ..
http://charchamanch.uchcharan.com/
सुन्दर रचना, यदि इस सुन्दर कविता की तारीफ ना की जाय तो शायद ये भूल भी हमारी ही है.
साधुवाद.
'सपने बुनते हुए
अब चलने की बारी है,
गति और विश्वास साथ हो तो
फिर निश्चित जीत हमारी है'--
कविता की ये शुरुआती पंक्तियाँ सचमुच बहुत भावपूर्ण हैं,इनमे आशावादिता भी है.
bahut sunder hai.
गहन भावों को समेटे सुंदर संदेश देती, खूबसूरत अभिव्यक्ति. आभार.
सादर
डोरोथी.
बहुत खुबसुरत रवना जी धन्यवाद
गति और विश्वास साथ हों तो,
निश्चित जीत हमारी है।
बहुत ही अच्छी अभिव्यक्ति।
बहुत ही अच्छी अभिव्यक्ति
जिंदगी पर बड़ी ही खूबसूरत रचना|यह रचना कुछ करने और आगे बढ़ने की चेतना जगाती है|मेरी चार पंक्तियाँ सुने:
"कहीं दोस्ती, कहीं लड़ाई,
ज़िंदगी में कभी-कभी आ जाती है तन्हाई.
अगर ज़िंदगी में कुछ करना है,
तो अपना लक्ष्य निर्धारित करना है,
और इसे पाने के लिए पढ़ना और लिखना है."
seedhi-saral bhasha mein bahut kuchh gungunati rachna..
हर पंक्ति में संदेश.
अति सुंदर अनुपमा जी..
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
सुन्दर, भावपूर्ण कविता.
अंधी दौड़ में शामिल होना भूल हमारी है ...
बहुत सही निर्देश !
अब समझने की बारी है
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है
भावना प्रधान सही सन्देश देती हुई सुन्दर रचना.
कविता के माध्यम से बहुत अच्छा सन्देश दिया आपने ... शुभकामनाये ...धन्यवाद ...
अंधी दौड़ में
यूँ शामिल होना
भूल हमारी है!
लेकिन आज तो सभी इसी दोड मे दोड रहे हे जी, ॑
इस सुंदर कविता के लिये आप का धन्यवाद
सुन्दर शब्दावली रूपी पुष्पों से सजी रचना
उम्दा पोस्ट !
सुन्दर प्रस्तुति..
नव वर्ष(2011) की शुभकामनाएँ !
आप को सपरिवार नववर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनाएं .
वाकई ....
एक टिप्पणी भेजें