अभी कहाँ...!

खाली पहर
फिर भी
रीता कहाँ!
बीतता जीवन
अभी है
बीता कहाँ!!

जश्न का ये दौर
अधूरा सा
लगता है
अभी हमने
मन को है
जीता कहाँ!!

ग्रंथों में
सिमट कर रह गए
उज्ज्वल चरित्र
नर में राम नहीं
नारियों में
सीता कहाँ!!

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!

अरे अभी और
झंझनाहट महसूसना
शेष है, पतन की
शुरुआत है ये तो
फल अभी
तीता कहाँ!!

खाली पहर
फिर भी
रीता कहाँ!
बीतता जीवन
अभी है
बीता कहाँ!!

29 टिप्पणियाँ:

Yashwant R. B. Mathur 1 दिसंबर 2010 को 11:40 am बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!

कितना गहराई से सोचती हैं अनु जी! बहुत सी बातों को यूँ समेटना मुझे तो आसान नहीं लगता लेकिन आपने एक साथ कई बातें इतने कम शब्दों में कह दी हैं.
सच में बहुत ही बेहतरीन कविता!

सादर

Vinay 1 दिसंबर 2010 को 11:51 am बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!
bahut sundar.........

Travel Trade Service 1 दिसंबर 2010 को 11:52 am बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!.......अनुजी ...बहुत सुन्दर बात कही आप की कविता ने .....बहुत ही सुन्दर .....यूँ ही ..गूंजते रहें आप के ये सुंदर शब्द...बहुत शुभ कामनाएं जी !!!!!!!!!

सुनीता 1 दिसंबर 2010 को 12:02 pm बजे  

सच को उकेरती रचना ,,, बहुत सुंदर ,, सोचने में विवश करती :)

Vandana 1 दिसंबर 2010 को 12:32 pm बजे  

Anu....You are absolutely amazing...in your thought and expression both...!!!
Too Good...!

ZEAL 1 दिसंबर 2010 को 12:46 pm बजे  

.

अभी हमने
मन को है
जीता कहाँ!..

shaandaar abhivyakti !

.

Kailash Sharma 1 दिसंबर 2010 को 3:37 pm बजे  

ग्रंथों में
सिमट कर रह गए
उज्ज्वल चरित्र
नर में राम नहीं
नारियों में
सीता कहाँ!!

सच को सटीकता से चित्रित करती एक सशक्त अभिव्यक्ति..आभार

Manish aka Manu Majaal 1 दिसंबर 2010 को 4:17 pm बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!

बहुत बढ़िया दर्शन , लिखते रहिये ...

संगीता स्वरुप ( गीत ) 1 दिसंबर 2010 को 6:39 pm बजे  

जश्न का ये दौर
अधूरा सा
लगता है
अभी हमने
मन को है
जीता कहाँ!!

पूरी रचना बहुत अच्छी ...सोचने पर मजबूर करती हुई ...

मनोज कुमार 1 दिसंबर 2010 को 7:10 pm बजे  

बहुत अच्छी लगी यह रचना।

डॉ. मोनिका शर्मा 1 दिसंबर 2010 को 7:17 pm बजे  

अंतर्मन के सच्चे भाव संजोये हैं....

Anita 2 दिसंबर 2010 को 6:39 am बजे  

बेहद प्रभावशाली रचना , लगता है आपको अब नियमित पढ़ना ही पढेगा !

Prem Farukhabadi 2 दिसंबर 2010 को 7:43 am बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!

बहुत बेहतर रचना लगी आपकी। बधाई!!

Shikha Kaushik 2 दिसंबर 2010 को 8:16 am बजे  

sach kaha nar me ram v nari me sita kahan ! sundar abhivyakti .

Anupama Tripathi 2 दिसंबर 2010 को 9:01 am बजे  

बहुत ही सुंदर सोच -
निशब्द कर दिया -
बहुत गुरुत्वाकर्षण है आपके लेखन में -
अनेक शुभकामनाएं .

वाणी गीत 2 दिसंबर 2010 को 10:04 am बजे  

अभी मन को जीता कहाँ ...
जीवन अभी बीता कहाँ ...
अच्छी लगी कविता !

हरकीरत ' हीर' 2 दिसंबर 2010 को 2:28 pm बजे  

जश्न का ये दौर
अधूरा सा
लगता है
अभी हमने
मन को है
जीता कहाँ!!


भाव तो गहरे हैं ही साथ ही .....

आपने जिस तरह तुकांत अक्षरों का मेल किया है रचना खिल उठी है ....

अनामिका की सदायें ...... 2 दिसंबर 2010 को 4:44 pm बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ!!

हमेशा की तरह बहुत गहरे भावो से भरी रचना अच्छी लगी.

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 2 दिसंबर 2010 को 5:13 pm बजे  

खाली पहर
फिर भी
रीता कहाँ!
बीतता जीवन
अभी है
बीता कहाँ!!
--
बहुत ही सटीक रचना!
कर्मम्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन!

ѕнαιя ∂я. ѕαηנαу ∂αηι 2 दिसंबर 2010 को 6:31 pm बजे  

अथाह सागर भला जल कभी पीता कहां है।

सुन्दर रचना। बधाई।

डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति 3 दिसंबर 2010 को 5:06 am बजे  

अनुपमा जी !! आपकी रचना बहुत अच्छी लगी .. आपकी रचना आज दिनाक ३ दिसंबर को चर्चामंच पर रखी गयी है ... http://charchamanch.blogspot.com

vandana gupta 3 दिसंबर 2010 को 7:18 am बजे  

बेहद सुन्दर व सटीक रचना बहुत पसन्द आयी।

केवल राम 4 दिसंबर 2010 को 5:44 am बजे  

अभी हमने
मन को है
जीता कहाँ!!
मन को जितना सबसे बड़ी जीत है...एक दम प्रभावी पंक्तियाँ ...शुक्रिया

Suman 4 दिसंबर 2010 को 2:35 pm बजे  

bahut sunder rachna..............

दिगम्बर नासवा 5 दिसंबर 2010 को 9:40 am बजे  

ये तो नदियाँ हैं
आकर
मिल जाती हैं गले
अथाह सागर भला
जल कभी
पीता कहाँ ...
गहरा दर्शन है इन पंक्तियों में .. पूरी रचना अनोख एहसास देती है ...

ana 1 अगस्त 2011 को 5:19 am बजे  

ABHI MAN BHARA KAHA ...THODA AUR AGE TAK THDA LIKHNE KI KOSHISH KARIYE....VASTAV ME KAVITA BAHUT ACHCHHI LAGI

रेखा 1 अगस्त 2011 को 11:54 am बजे  

बहुत ही बेहतरीन रचना

आहुति 2 अगस्त 2011 को 3:44 pm बजे  

बेहतरीन रचना....

Mukesh Pandey 10 नवंबर 2013 को 2:12 pm बजे  

अरे अभी और
झंझनाहट महसूसना
शेष है, पतन की
शुरुआत है ये तो
फल अभी
तीता कहाँ!!
bahut hi sundar!!

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग के बारे में

"कुछ बातें हैं तर्क से परे...
कुछ बातें अनूठी है!
आज कैसे
अनायास आ गयी
मेरे आँगन में...
अरे! एक युग बीता...
कविता तो मुझसे रूठी है!!"

इन्हीं रूठी कविताओं का अनायास प्रकट हो आना,
"
अनुशील...एक अनुपम यात्रा" को शुरुआत दे गया!

ब्लॉग से जुड़िए!

कविताएँ